नर्सेज के सम्मान में भारत भाग्य विधाता का विशेष प्रदर्शन

  • TNAI राजस्थान की पहल
  • डॉ जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुआ आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नर्सेज के सम्मान में भारत भाग्य विधाता का विशेष प्रदर्शन। द ट्रेन्ड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TNAI) राजस्थान स्टेट ब्रांच के प्रेसिडेंट डॉ जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नर्सिंग समुदाय के सम्मान में फिल्म “भारत भाग्य विधाता” का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन राजस्थान के विभिन्न जिलों में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

26/11 आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म नर्सिंग कर्मियों की राष्ट्रभक्ति,साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की प्रेरणादायक गाथा दर्शाती है। फिल्म के जरिए नर्सेज के त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रतिबद्धता को प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है।

जोधपुर में दो दिवसीय भारतीय कविता उत्सव 20-21 जून को

TNAI राजस्थान स्टेट ब्रांच के जॉइन्ट सेक्रेटरी मुकेश तेतरवाल ने बताया कि प्रेसिडेंट डॉ.जोगेंद्र शर्मा की इस पहल का मकसद नर्सिंग कर्मियों का मनोबल बढ़ाना और समाज के सामने उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों और नर्सिंग साथियों का आभार जताया।

एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग जोधपुर के प्रिंसिपल डॉ सुरेश कुमार शर्मा ने फिल्म को प्रेरणादायक और भावनात्मक बताया। उन्होंने कहा कि यह नर्सिंग समुदाय के गौरव को बढ़ाने वाली फिल्म है।

उपस्थित नर्सिंग अधिकारियों,विद्यार्थियों और कर्मियों ने इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि नर्सिंग समुदाय की भावनाओं और योगदान को समझते हुए बनी यह फिल्म उत्कृष्ट है। ऐसे प्रयासों से नर्सिंग समुदाय को समाज में और अधिक सम्मान मिलेगा और उनकी सेवाओं को व्यापक पहचान मिलेगी।