Situation in Jodhpur is dire; people are being served contaminated water: Gehlot

जोधपुर में हालत बहुत खराब,लोगों को काला पानी पिलाया जा रहा: गहलोत

-जल वितरण व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री का सरकार पर बड़ा हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में हालत बहुत खराब,लोगों को काला पानी पिलाया जा रहा: गहलोत। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की जल वितरण व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक प्लास्टिक की बोतल में भरा हुआ काला पानी दिखाते हुए कहा कि जोधपुर की जनता को ऐसा पानी पीने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उदय मंदिर आसान क्षेत्र में यह पानी वितरित हो रहा है। मुझे खुद विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा पानी जनता कैसे पी सकती है? जिला प्रशासन को इसकी जांच करवानी चाहिए कि ऐसा पानी क्यों आ रहा है?

प्रदेश में स्वास्थ्य कानून विकास की स्थिति बेहाल, जनता परेशान: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जोधपुर में हालत बहुत खराब हैं। एक महीने में 9 से 10 दिन तक ही पानी की आपूर्ति हो रही है,जबकि सरकार में यहां के मंत्री अलग तरह के बयान दे रहे हैं। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है, क्योंकि जहां भी जाते हैं जनता एक ही बात कहती है,आज चुनाव हो जाए तो सरकार कांग्रेस की आ जाएगी। कांग्रेस का प्रदेश में सरकार बनना लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है।

गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा उनकी जादूगरी को हेराफेरी बताने पर कहा कि यह सरकार पूरी हेराफेरी से चल रही है। इसके अलावा कुछ नहीं हो रहा है। लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। काम कुछ नहीं हो रहा है। गहलोत ने कहा कि मैजिशियन की कला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि सैंकड़ों साल पहले इसका उद्गम भारत में हुआ था।

अब मुख्यमंत्री को तो पता नहीं है कि इस कला का इतिहास कितना पुराना है। उनके किसी पीआर वाले ने उनको जुमला पकड़ा दिया और वह बोल दिए तो वो ऐसे ही कमेंट करेंगे। मुझे प्यार से लोग जादूगर कहते हैं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में फूंका चुनावी बिगुल

सरकार ने दुर्घटना बीमा के क्लेम रोके

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह से खराब हो चुका है। सरकारी ठेकों का काम करने वाले लोगों का भुगतान तो नहीं हो रहा है,लेकिन मुझे पता चला है कि स्वास्थ्य योजना के साथ दुर्घटना बीमा योजना भी लागू की गई थी। जिसके तहत जन आधार कार्ड में दर्ज परिवार के किसी सदस्य की दुर्घटना में मौत होने पर बीमा क्लेम मिलता था। ऐसे ढाई हजार लोगों के बीमा क्लेम रुके हुए हैं।

जो मर चुके हैं,उनके क्लेम भी नहीं दिए जा रहे हैं,क्योंकि सरकार के पास रुपये नहीं हैं देने के लिए। पांच सौ क्लेम को वापस जांच के लिए भेज दिया गया है। सरकार सिर्फ लोगों के बिल रोकने, क्लेम रोकने और जांच करने के नाम पर देरी कर रही है,जिससे लोगों का भुगतान नहीं करना पड़े। जबकि यह सही नहीं है।

गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा,उनके आरोप की वैल्यू नहीं: पटेल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बचाव:-
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग चाहे प्रदेश का हो या केंद्र का हो या किसी दूसरे राज्य का, वहां ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार होता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बचाव करते हुए कहा कि एक बार मैंने शिक्षा विभाग के सम्मेलन में पूछ लिया कि आपके यहां भ्रष्टाचार होता है तो लोगों ने कहा- हां होता है। तब उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे किसी स्टाफ को किसी ने एक रुपये दिए है तो बताओ। गहलोत ने कहा कि आज तक किसी ने यह नहीं कहा कि गोविंद डोटासरा को रुपये दिए हैं। विपक्ष के लोग उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।