Doordrishti News Logo

अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

अहमदाबाद जाकर बेचते थे अवैध शराब

जोधपुर,अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार। शहर की विवेक विहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप मेें दो युवकों को पकड़ा है।यह लोग शराब अहमदाबाद ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से पुलिस ने अग्रेजी शराब की 13 पेटी व 14 बीयर के कार्टन बरामद किए हैं। एसीपी बोरानाडा नरेन्द्र सिंह देवड़ा के निकट सुपरविजन में विवेक विहार थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह द्वारा विशेष टीम गठन किया गया।

यह भी पढ़ें – जिले में गुरुवार से होगी होम वोटिंग

पुलिस ने सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे 62 पर डी- मार्ट के सामने पहुचे तो वहां पर दो शख्स के पास प्लास्टिक के कटटों में अवैध शराब व बीयर के कार्टन मिले। दो शक्स विक्की व सन्नी के पास प्लास्टिक के कट्टों में 13 पेटी अंग्रेजी शराब व 14 पेटी किंगफिसर बीयर मिली। दोनो अहमदाबाद के झोपड़ पट्टी के रहने वाले हैं जो राजस्थान से शराब खरीद कर अहमदाबाद मे ऊंचे दामों मे बेचते हैं। पुलिस ने अब अहमदाबाद गुजरात के जाडी मस्जिद झोपड़पट्टी निवासी विक्की पुत्र कैलाश और उसके भाई सन्नी को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम में एएसआई ओमप्रकाश, हैड कांस्टेबल लक्ष्मी,कैलाश राजपुरोहित एवं चन्द्रशेखर शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026