1.20 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार,कार बरामद
जोधपुर,कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने नाकाबंदी में रात को कार से 120 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो युवकों को पकड़ा है। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है।
डांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि रात को पुलिस की तरफ से मादक पदार्थ एवं हथियारों तस्करी करने वालों के खिलाफ नाकाबंदी की गई। तब पुलिस ने जालेली फौजदारा की सरहद में एक बलेनो कार से 120 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
यह भी पढ़िए- रुपए चुराने के बाद पी स्मैक,खरीद लिए नए कपड़े
कार में सवार युवकों सिंवरों की ढाणी कांकेलाव निवासी अनिल पुत्र मांगीलाल विश्रोई एवं सरनाडो की ढाणी कांकेलाव निवासी चंद्रमोहन पुत्र वासुदेव विश्नोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। गश्ती पुलिस टीम में कांस्टेबल रामदेवसिंह,सुमेरसिंह,शिवनाथ एवं रमेश शामिल थे।
यहां से एप डाउनलोड कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

