Doordrishti News Logo

मॉर्निंग वॉक पर गए वृद्ध के गले से ढाई तोला की चेन झपटी

जोधपुर,मॉर्निंग वॉक पर गए वृद्ध के गले से ढाई तोला की चेन झपटी। शहर के सिद्धनाथ रोड पर शाहीबाग गेट के पास सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी के गले से बाइक सवार बदमाश ढाई तोला वजनी सोने की चेन लूट कर ले गया। वे अपने एक परिचित के साथ मानिँग वॉक पर गए हुए थे। बाइक सवार की गाड़ी नंबर नहीं देख पाए। घटना में अब प्रताप नगर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी ने घर-घर किया जनसंपर्क

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 ई 513 में रहने वाले राजेंद्र कुमार मोदी पुत्र हर्षितराज ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वे सेवानिवृत कर्मचारी हैं। 31 अक्टूबर की सुबह सवा आठ बजे अपने एक अन्य परिचित के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए सिद्धनाथ रोड शाही बाग की तरफ गए थे। तब एक बाइक सवार युवक पीछे से आया और गले पर झपट्टा मारकर ढाई तोला वजनी चेन तोडक़र ले गया। वे लडख़ड़ाते हुए उसके पीछे भी भागे मगर बदमाश बाइक को तेजी से भगा कर ले गया। पुलिस ने लूट में प्रकरण दर्ज कर बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। जल्दी ही इसका खुलासा किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026