Doordrishti News Logo

कर्मचारी स्वास्थ्य योजना फार्मेसी का उद्घाटन

जोधपुर,कर्मचारी स्वास्थ्य योजना फार्मेसी का उद्घाटन। एम्स में कर्मचारी स्वास्थ्य योजना (ईएचएस)फार्मेसी का उद्घाटन और ईएचएस डायरी का अनावरण बुधवार को प्रोफेसर डॉ. माधवानंद कर कार्यकारी निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),जोधपुर ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक (प्रशासन) मनुमनीष गुप्ता,ईएचएस समिति के अध्यक्ष प्रो. अरविंद सिन्हा,डीन (अकादमिक) प्रो.कुलदीप सिंह,प्रो.दीपक कुमार झा, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ.महावीर रोढ़ा,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय दा भाई,ईएचएस फार्मेसी के मुख्य फार्मासिस्ट अशोक भार्गव तथा सभी विभागों के संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – कर्मवीर रामसिंह आर्य की पुण्यतिथि पर प्रेरणा सभा

ईएचएस फार्मेसी एम्स कर्मचारियों और उनके आश्रितों के साथ-साथ एम्स अस्पताल में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए शुरू की गई है। ईएचएस लाभार्थी के लिए ओपीडी में जो दवाएं लिखी जाएंगी वे ईएचएस फार्मेसी काउंटर से निःशुल्क मिलेंगी। दवा लिखने से लेकर दवा जारी करने तक की पूरी व्यवस्था सॉफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से ऑन लाइन है। यह रोगी के डेटा के मेडिकल इतिहास को भी इलेक्ट्रॉनिक रूप में सहेज कर रखता है,जिससे पूरी प्रक्रिया में कागजी काम कम हो जाएगा और सिस्टम में पारदर्शिता के साथ पूरी प्रक्रिया का समय भी कम होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026