Doordrishti News Logo

तूफानी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

  • गाड़ी पीछे दौड़ाकर ऊपर चढ़ाने के मामला था दर्ज
  • छह महीने से चल रहे थे फरार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तूफानी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार। फलोदी पुलिस ने गाड़ी पीछे दौड़ाकर ऊपर चढाने के मामले में तूफानी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । प्रकरण में दोनों आरोपी छह माह से फरार चल रहे थे । पुलिस द्वारा प्रकरण में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। फलोदी एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को दयासागर खारा निवासी अनील के साथ हुई घटना के प्रकरण में शामिल आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई।

समदड़ी में संरक्षा पर विशेष सेफ्टी संवाद में डेढ़ सौ कर्मियों की सहभागिता

पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में घटना में शरीक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन वाहनों को जब्त किया जाकर बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर दाखिल जेल करवाया जा चुका है।प्रकरण में शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के हेतु एएसआई गिरधारी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा निरंतर तलाश जारी थी,इसी क्रम में पुलिस टीम को प्राप्त आसूचना पर कार्रवाई करते हुए घटना में शरीक आरोपी अनीस पुत्र मोहमद और वकील उर्फ भाई खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनीश पर पूर्व में 3 एनडीपीएस एक्ट एवं आरोपी वकील उर्फ भाई खान पर भी 3 मारपीट एवं लड़ाई-झगड़ों के प्रकरण पुलिस थाना फलोदी में दर्ज है।

Related posts: