Doordrishti News Logo

बाइक और बुलेट चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की झंवर और महामंदिर पुलिस ने बाइक और बुलेट चुराने के आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की है।थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि रोहिलाकलां निवासी लियाकत खां का एक चाय केबिन मोदी फार्म हाउस के निकट है। जहां केबिन के बाहर से उसकी बाइक अज्ञात शख्स 21 मार्च को चुरा ले गया था। पुलिस टीम को लगाकर आज एक बाइक चोर जाटावास झंवर निवासी राजूराम को पकड़ा गया। आरोपी से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है।

इसे भी देखिए मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को जोधपुर आयेंगे

इसी तरह महामंदिर थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि चांदपोल सूरसागर निवासी चंद्रशेखर पुत्र नैनूराम माली ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी बुलेट राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल जालमसिंह का हत्था से चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने सोमवार को बुलेट चोरी के आरोपी सुरपुराखुर्द भोपालगढ़ हाल लालबाग फूलबाग मंडोर निवासी प्रेम पुत्र कालूराम गहलोत को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बुलेट को बरामद किया गया। अन्य चोरियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

यहां क्लिक कीजिए:-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026