Doordrishti News Logo

जयपुर महारैली में जोधपुर के कई चिकित्सक हुए शामिल

-जोधपुर में दिया धरना

-किया सुंदरकांड का पाठ

जोधपुर, राइट तो हेल्थ के सतत विरोध में जयपुर में आयोजित महारैली में भाग लेने जोधपुर से अनेक चिकित्सक गए हैं। इनमे जोधपुर आईएमए सचिव डॉ सिद्धार्थ लोढ़ा, उपचार समन्वयक डॉ कांतेश खेतानी,डॉ हरिमोहन,डॉ सुगनाराम, डॉ प्रशांत विश्नोई,डॉ मनीष,डॉ सिवाच मुख्य हैं। जोधपुर में इस बिल के विरोध में एक धरना आयोजित किया गया। धरने में जोधपुर आईएमए अध्यक्ष डॉ संजय मकवाना,कोषाध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन,उपाध्यक्ष डॉ ग़ुलाम अली,पूर्व अध्यक्ष डॉ पीएम मेहता, पूर्व सचिव डॉ सीके लोहरा,डॉ राम गोयल सहित शहर के अनेक जाने माने चिकित्सकों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें-19 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच

इस धरने में राइट तो हेल्थ बिल में सरकार द्वारा जिद व दम्भ के चलते रुकावट को दूर करने व भागीदार अधिकारी की सद्बुद्धि प्राप्ति के लिए सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान ये निर्णय लिया कि राज्य स्तरीय चिकित्सक नेताओं व आईएमए अधिकारियों के निर्देशानुसार आंदोलन की भावी रूप रेखा का स्वरूप तय किया जाएगा। जब तक सरकार इस अतार्किक कानून को वापस नहीं लेगी,यह आंदोलन जारी रहेगा।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: