पांच माह से फरार दो मुल्जिम गिरफ्तार

बजरी का अवैध खनन एवं भंडारण प्रकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच माह से फरार दो मुल्जिम गिरफ्तार।कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने अवैध रूप से बजरी का खनन एवं भंडारण के प्रकरण में पांच महिने से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे।

थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पांच महिने पहले लूणी पुलिस ने 16 सौ टन बजरी,जेसीबी और एक डंपर को जब्त किया था। इसमें सांगरराम, बुधाराम और बाबूलाल को पकड़ा गया था। मगर दो आरोपी जंभेश्वर नगर कांकाणी लूणी के ओमप्रकाश पुत्र गंगाराम विश्रोई एवं किशनाराम पुत्र देवाराम विश्रोई फरार चल रहे थे,जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल गणपत लाल,कांस्टेबल रामकेश एवं विकास शामिल थे।

Related posts: