Doordrishti News Logo

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन

  • 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक

मुंबई(दूरदृष्टीन्यूज),फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी। आज दोपहर मुंबई स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। देओल परिवार की ओर से हीमैन की मौत की खबर पर ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

सर्वजातीय सामूहिक विवाह फरवरी में,पोस्टर का विमोचन

उनकी पिछले दिनों उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दस नवंबर को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता धर्मेंद्र को श्रंद्धाजलि दी है।

धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। फिल्म ‘शोले’ में दोनों जय-वीरू के रूप में पक्के दोस्त बनकर नजर आए। ये दोस्त आज बिछुड़ गए। निजी जिंदगी में भी दोनों सितारों के बीच करीबी रिश्ता रहा।

सोशल मीडिया पर हर कोई अपने अभिनेता को नम आंखों से विदाई दे रहा है। उनका कहना है धर्मेंद्र का जाना एक युग के अंत होने जैसा है। अमिताभ बच्चन,सलमान खान, सलीम खान,अक्षय कुमार, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, मीका सिंह ने धर्मेंद्र को अंतिम विदाई दी.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें भी तेजी से फैलीं थी जिसे उनके परिवार ने खारिज कर दिया था। उन्होंने बताया था कि इलाज का असर हो रहा है और वे बेहतर स्थिति में हैं,लेकिन आज उन्होंने आखिरी सांस ली, जिससे पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर छा गई। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र 90 वर्ष के होने वाले थे,परिवार के में उनके जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं,लेकिन जन्मदिन से 14 दिन पहले ही उन्होंने दुनियां छोड़ दी। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार को बड़ा झटका लगा है। परिवार टूट सा गया है। लोग उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं। हेमा मालिनी और ईशा देओल की फोटो सामने आई हैं,जिसमें दोनों काफी शोकमग्न नजर आई। धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी की थी,दोनों का 45 साल पुराना साथ छूट गया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026