भारतमाला हाईवे पर 70 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा
750 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद -चालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारतमाला हाईवे पर 70 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। आबकारी निरोधक टीम जोधपुर ने भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से अन्य राज्य की अवैध अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद की। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए है।
आबकारी टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में फोर सेल इन चंडीगढ़ की ऑल सीजन व्हिस्की, रॉयल चैलेंज व्हिस्की एवं चार्ली व्हिस्की ब्रांड की अवैध अंग्रेजी मदिरा के 750 कार्टन बरामद हुए।
26.39 लाख रुपए के साथ 27 किलो अवैध डोडा पोस्त पकड़ा
जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए है। मौके पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर सीमा कविया के मार्गदर्शन में उपायुक्त ईपीएफ अरविंद प्रताप सिंह,आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार एवं आबकारी निरीक्षक किशोर सुथार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी पाली मनोज बिस्सा एवं सिपाही मनोज ढाका का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
