17.420 किलो डोडा पोस्त जब्त
डांगियावास पुलिस व सीएसटी की संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),17.420 किलो डोडा पोस्त जब्त। डांगियावास थाना पुलिस एवं सीएसटी टीम आयुक्तालय जोधपुर ने डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17.420 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार सीएसटी टीम प्रभारी मेहराजराम उप निरीक्षक को सूचना मिली थी कि संदिग्ध सुनिल बाबल के निवास पर अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की भनक लगने पर संदिग्ध मोटर साइकिल पर काले रंग का प्लास्टिक कट्टा लेकर भागने लगा।
भारतमाला हाईवे पर 70 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा
सीएसटी टीम ने पीछा कर चनाणी नाडी के अंगोर की भूमि में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मोटरसाइकिल पर रखे कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 17.420 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी सुनिल बाबल पुत्र रामलाल विश्नोई,उम्र 35 वर्ष,निवासी भगतासनी, थाना लूणी,हाल निवासी बासनी चारणा, काकेलाव,थाना डांगियावास को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
