Doordrishti News Logo

26.39 लाख रुपए के साथ 27 किलो अवैध डोडा पोस्त पकड़ा

  • डीएसटी वेस्ट की लगातार चौथी कार्रवाई
  • लूणी पुलिस के साथ मिलकर फींच गांव में रेड -आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),26.39 लाख रुपए के साथ 27 किलो अवैध डोडा पोस्त पकड़ा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जिला पश्चिम की विशेष टीम ने बुधवार को लगातार चौथी कार्रवाई कर फींच गांव में रेड दी।

पुलिस ने घर से 27.3 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ 26.39 लाख रुपए बरामद किए। आरोपी से अब लूणी पुलिस पूछताछ में जुटी है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए डीएसटी वेस्ट की टीम का गठन किया गया। इस टीम के प्रभारी एसआई महादेव प्रसाद को मुखबिरी सूचना मिली कि लूणी के फींच गांव निवासी भंवरलाल के घर में मादक पदार्थ मिल सकता है।

साइड बिजनेस के नाम पर ट्रैवल व्यवसायी से 2.73 लाख की ठगी

लूणी पुलिस थानाधिकारी हमीरसिंह के साथ टीम का गठन कर वहां पर रेड दी गई। पुलिस की टीम ने भंवरलाल के घर से 27.3 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किए जाने के साथ घर में रखे 26.39 लाख रुपए भी बरामद किए। संदेह है कि यह रकम नशा बेचकर जुटाई गई होगी।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए अभियुक्त भंवरलाल से पूछताछ में जुटी है। डीएसटी वेस्ट प्रभारी महादेव प्रसाद के अनुसार डीएसटी वेस्ट की यह लगातार चौथी कार्रवाई है। पुलिस की तरफ से रविवार से लेकर बुधवार तक चार कार्रवाइयां की जा चुकी है। जिसमें अवैध डोडा पोस्त पकड़ा गया है। बुधवार को मादक पदार्थ के साथ लाखों की रकम को भी बरामद किया गया है।