Doordrishti News Logo

इनोवा को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर,एक की मौत

जोधपुर,इनोवा को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर,एक की मौत। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर ट्रक चालक ने पीछे से एक इनोवा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला करवड़ थाने में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – राजपूत सभा भवन में बहुउद्देशीय भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास

करवड़ पुलिस ने बताया कि बलवंत विहार निवासी योगेश पुत्र गोविंदराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई ललित और उसके पिता अशोक इनोवा कार में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर निकल रहे थे। तब नेतड़ा के समीप पीछे से आई एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई ललित की मौत हो गई। जबकि अशोक घायल हो गया।अज्ञात ट्रक ट्रेलर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026