Doordrishti News Logo

सड़क हादसे के बाद ट्रोला चालक फरार,घायल उपचाराधीन

जोधपुर,सड़क हादसे के बाद ट्रोला चालक फरार,घायल उपचाराधीन।शहर के बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सडक़ हादसे में घायल हुए व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रोले का चालक फरार हो गया। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। इस बारे में घायल के भाई की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – मथानिया मिर्च के जीआई.टैग हेतु फ्रांस के प्रतिनिधि मण्डल का प्रदेश में दौरा

जोगराम पुत्र हरचन्दराम सरगरा निवासी रोहिचा खुर्द लूणी की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि 14 जुलाई को दोपहर एक से 2 बजे के बीच उसका भाई नेमाराम गांव रोहिचा कल्ला में अपनी इंट्रा टाटा लोडिंग चार पहिया टैक्सी में टेन्ट का सामान लेकर जोधपुर आ रहे थे। तब फींच व भाण्डू के बीच एक ट्रोला के चालक ने लापरवाही पूर्वक बैक (पीछे लेते) लिया। जिससे उसके भाई की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रोले का चालक मौके से भाग गया। आरोपी चालक ने मौके पर जेसीबी की मदद से सबूत मिटा दिए। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मामले में ट्रोला चालक की तलाश की जा रही है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026