Doordrishti News Logo

चाची की मौत पर अस्पताल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

जोधपुर, शहर के निकट गेंवा बाइपास सूरसागर में रात को एक युवक अपनी चाची के निधन होने पर अस्पताल जा रहा था। तब रास्ते में गलत दिशा से आए एक ट्रक ने चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे मेें गंभीर रूप से घायल इस युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मामा की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सूरसागर पुलिस थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोहावट के सदरी स्थित गोपाल नगर के रहने वाले 23 वर्षीय राजूराम मेघवाल पुत्र कंवरलाल मेघवाल की चाची मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती थी। मगर उसकी मौत हो गई।

इस पर राजूराम अपनी बाइक पर उसके लिए अस्पताल की तरफ जा रहा था। अन्य बाइक पर उसके रिश्तेदार आदि चल रहे थे। गेंवा बाइपास सूरसागर में वह पहुंचा तब एक ट्रक चालक ने गलत दिशा में आकर उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजूराम को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके मामा फतेहसागर लोहावट निवासी गज्जाराम मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026