Doordrishti News Logo

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

  • शहर में छीना झपटी गैंग सक्रिय
  • संदिग्ध से पूछताछ -पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए। शहर में इन दिनों छीना झपटी गैंग सक्रिय हो रखी है। लगातार मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं का पता लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगी है।

पुलिस एक प्रकरण में जल्द खुलासा कर सकती है। सरदारपुरा नौंवीं पाल रोड पर एक वृद्ध मजदूर को धक्का देकर स्कूटी सवार उसका मोबाइल लूट कर ले गए। पीडि़त ने इस बारे में सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पड़ताल के लिए कुछ संदिज्ध को हिरासत में लिया है। जल्द ही खुलासे की उम्मीद जताई जाती है।

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि आचार्यों का बास बाड़मेर कोतवाली हाल कमला नेहरू नगर सी सेक्टर में रहने वाले 67 साल के वृद्ध राम स्वरूप पुत्र लादूराम आचार्य की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे 5 सितंबर की देर शाम को पैदल नौवीं पाल रोड से निकल रहे थे। तब पीछे से एक स्कूटी पर दो बदमाश आए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया,फिर उनका मोबाइल लूट कर ले गए।

इस बारे में सरदारपुरा पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वारदात में शरीक संदिज्ध को सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामला और अन्य प्रकरणों का भी खुलासा किया जा सकता है।

Related posts:

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026

श्रद्धापूर्वक मनाया लोकपर्व बछ बारस

September 9, 2026

जैन समाज का पर्वाधिराज पयुर्षण महापर्व शुरू,संवत्सरी 15 को

September 9, 2026