स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक
- 7300 रुपए और दो मोबाइल की लूट
- लुटेरों का नहीं लगा सुराग
- पुलिस तलाश में जुटी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक। शहर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर आए एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने आतंक मचाते हुए लूटपाट की। बदमाश अपने साथ तलवारें और चाकू लेकर आए। पंप पर कार्यरत स्टाफ से 7 हजार से ज्यादा रुपए और दो मोबाइल लूट कर ले गए।
घटना को लेकर विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी गई है। घटना 6-7 सितंबर की रात एक बजे के आस पास होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस अब एक बिना नंबर सफेद रंग की कार की तलाश में जुटी है।
विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि गुढ़ा विश्रोईयान पूनियों की ढाणी निवासी मंगलाराम पुत्र चोखाराम बिश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका विजय फिलिंग स्टेशन गुड़ा से डांगियावास रोड (स्टेट हाईवे 68) पर स्थित है।
6-7 सितंबर की मध्यरात्रि (लगभग 12 से 1 बजे के बीच) सफेद रंग की एक कार उनके पेट्रोल पंप पर आकर रुकी,जिस पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
श्रद्धापूर्वक मनाया लोकपर्व बछ बारस
कार से उतरे दो बदमाशों के हाथों में तलवार, गंडासा और चाकू जैसे घातक हथियार थे। बदमाशों ने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ सुंदरलाल को जगाया और चाकू दिखाकर पैसे देने को कहा। जब सुंदरलाल ने मना किया, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर डर दिखाया और 7,300 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन छीन लिए।
प्रबंधक ने डंडे से किया बचाव,शीशा टूटा
सुंदरलाल के चिल्लाने पर पास के कमरे में सो रहे पेट्रोल पंप मैनेजर बाबूराम दौडक़र बाहर आए। उन्हें आता देख एक बदमाश तलवार लेकर उन्हें मारने दौड़ा, जिस पर मैनेजर ने डंडे से अपना बचाव किया। रोकने का प्रयास किया,
कार का शीशा फूटा
रिपोर्ट में बताया कि जब दोनों बदमाश कार में बैठकर भागने लगे तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और कार पर डंडा मारा,जिससे कार का कांच टूट गया। इसके बावजूद बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मुआयना किया। इस बारे में अब एएसआई मुकेश कुमार की तरफ से जांच की जा रही है।
