Doordrishti News Logo

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

साइबर फ्रॉड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज। जिला पश्चिम में दो लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हुए। शातिरों ने उनके बैंक खातों से दो लाख से ज्यादा की रकम को पार कर लिया। एसओजी की तरफ से जीरो नंबर एफआईआर पर अब संबंधित थानों मेंं रिपोर्ट दी गई है। पीडि़तों में एक नौकरी पेशा व्यक्ति है जबकि दूसरी वृद्ध महिला बताई जाती है। पुलिस ने साइबर ठगी के संबंध में अब जांच आरंभ की है।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मधुबन हाउसिंग बोर्ड डीडीपी नगर निवासी परिवादी गौतम चंद गौड़ पुत्र पारसमल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माताजी सुमित्रा देवी के खाते से 28 अगस्त को फोन-पे के माध्यम से 1 लाख रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। परिवादी के अनुसार उसे इस लेन-देन की जानकारी नहीं थी।

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

रिपोर्ट में बैंक खाते से हुई संदिग्ध निकासी को लेकर जांच की मांग की गई है। पुलिस अब बैंक खाते, फोन-पे लेन-देन और संबंधित मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाकर यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किसके खाते में और किस तरीके से ट्रांसफर हुई। जांच सहायक उप निरीक्षक अरमोश सिंह की तरफ से की जा रही है।

नौकरी पेशा व्यक्ति से साइबर फ्रॉड 
सरदारपुरा पुलिस के अनुसार मोटर गैराज खानपुर झालावाड़ हाल सरदारपुरा बी रोड निवासी सुरेश पुत्र बाबूलाल तंबोली ने रिपोर्ट दी कि वह नौकरी करता है। 17 अगस्त को अज्ञात शख्स द्वारा उसके बैंक एकाउंट से एक लाख रूपए ट्रांसफर कर लिए गए। पता लगने पर उसके द्वारा साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी गई थी। सरदारपुरा जांच में जुटी है।

Related posts:

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026

श्रद्धापूर्वक मनाया लोकपर्व बछ बारस

September 9, 2026

जैन समाज का पर्वाधिराज पयुर्षण महापर्व शुरू,संवत्सरी 15 को

September 9, 2026