भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज। नगर निगम वार्ड संख्या 40 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा द्वारा आज अपने वार्ड में सघन जनसंपर्क एवं प्रचार किया गया।
आज के दौरे के दौरान सालेचा ने शिवसागर अपार्टमेंट सहित सरदारपुरा क्षेत्र की कई गलियों का दौरा किया और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों, केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और वार्ड के विकास के लिए अपने विजन को जनता के सामने रखा।
मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित
स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। श्री सालेचा ने आश्वासन दिया जीतने के बाद वार्ड में साफ-सफाई, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेश जीरावला,आरके ओझा, महावीर भंसाली,सुनील तलवार,जयंतीलाल जैन, धीरज लोहिया,ओम सोनी,सुरेंद्र बंसल,लक्ष्मण मूलचंदानी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता,बूथ अध्यक्ष और स्थानीय समर्थक उनके साथ मौजूद थे।
