President Paliwal

हर घर तिरंगा,हर दिल में भारत- जिलाध्यक्ष पालीवाल

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर मण्डल स्तर पर तिरंगा ध्वज का वितरण
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आयेंगे जोधपुर
  • भाजपा की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथ्यि के रूप में होंगे सम्मिलित

जोधपुर(डीडीन्यूज),हर घर तिरंगा, हर दिल में भारत-जिलाध्यक्ष पालीवाल। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर द्वारा आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा प्रधान कार्यालय पर विधानसभावार तिरंगा ध्वज का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा रैली में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली भी मौजूद थे।

यह भी पढ़िए – प्राइवेट बस ने ली दो जातरूओं की जान रैलिंग से टकराई बस में लगी भीषण आग,13 घायल

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि तिरंगा ध्वज वितरण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है। अभियान के दौरान कार्यकर्ता स्थानीय बाजारों, कॉलोनियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर तिरंगा भेंट किया जायेगा और ‘हर घर तिरंगा,हर दिल में भारत’ का संदेश दिया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि आज 14 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे गांधी मैदान से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन होगा,जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रैली के मुख्य अतिथि के रूप में मौजुद रहेंगे। रैली गांधी मैदान से आरंभ होकर सरदारपुरा,गोल बिल्डिंग होते हुए जालोरी गेट पर सम्पन्न होगी।

विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026