Railways

रेलवे के स्वास्थ्य जांच शिविर में 333 आशार्थी लाभांवित

स्वच्छता अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे के स्वास्थ्य जांच शिविर में 333 आशार्थी लाभांवित। उत्तर पश्चिम रेलवे पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 333 रेलकर्मचारी और उनके आश्रित लाभांवित हुए।

यह भी पढ़िए – प्राइवेट बस ने ली दो जातरूओं की जान रैलिंग से टकराई बस में लगी भीषण आग,13 घायल

रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसआर बुनकर ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में बुधवार को जोधपुर मंडल पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें मंडल रेलवे अस्पताल,भगत की कोठी कार्यशाला,बाड़मेर, जैसलमेर और मेड़ता रोड हेल्थ यूनिटों पर चिकित्सकों ने नैदानिक परीक्षण किए और रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच की जिसमें कुल 333 लाभार्थी,जिनमें कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे, शिविर से लाभान्वित हुए।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों को सोशियल मीडिया के उपयोग पर शिक्षित करने के लिए एक नैदानिक मनोविज्ञान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026