Doordrishti News Logo

जयंती पर टैगोर को श्रद्धा सुमन अर्पित

जोधपुर, एशिया में सर्वप्रथम नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले कवि ठाकुर रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर सोमवार को रेलवे स्टेशन पर उन्हें याद किया गया। जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, गीतिका पांडेय ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीआरएम ने इस दौरान टैगोर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वे बहु-प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे,उन्हें नई चीजें सीखने की बहुत इच्छा थी। साहित्य और संगीत में उनका योगदान अविस्मरणीय है। न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि पूरे भारत में लोग उन्हें हमेशा याद करते हैं। यहां तक ​​कि 1913 में भारतीय साहित्य में उनके महान योगदान के लिए उन्हें सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया था। टैगोर ने भारत के राष्ट्रीय गान की रचना की थी। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों व यात्रियों ने भी टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: