Doordrishti News Logo

पूर्व विधायक देवी सिंह शेखावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए

जोधपुर,बीजेएस कालोनी में सोमवार को महाराव शेखाजी संस्थान द्वारा महाराष्ट्र के अमरावती के प्रथम मेयर पूर्व एमएलए व भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर स्वरूप सिंह सांगलीया ने देवी सिंह का जीवन परिचय देते हुए बताया कि सीकर ज़िले के छोटी लोसल गाँव से निकल कर शिक्षा राजनीति कृषि व समाज सेवा में सक्रिय रह कर ख़ूब ऊँचाईया प्राप्त की। अपने गाँव व समाज से हमेशा सम्पर्क रखा।

शोक सभा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह द्वारा अचल सिंह मेड़तिया के साथ भेजे गये शोक पत्र का वाचन किया गया। जलते दीप के मुख्य सम्पादक पदम मेहता ने भी अपने संस्मरण सुनाये व देवी सिंह के साथ बिताये अपने पलों को याद किया।

ये भी पढ़ें- अतिरुद्र हवन यज्ञशाला पर चढ़ाया शिखर व ध्वज

इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य रघुवीर सिंह लोसल,गजराज सिंह,रामचंद्र सिंह, मग सिंह, डॉक्टर बलबीर सिंह, उमेद सिंह डहर का बास सहित रणजीत सिंह, भवानी प्रताप सिंह,कर्नल किशोर सिंह, दिनेश सिंह मानपुरा,कैप्टेन चतर सिंह बेरी, सुमेर सिंह चितावा, सवाई सिंह मऊ, सरवन सिंह मेड़ता रोड,भँवर सिंह रानीगाँव,महेंद्र सिंह बिणजारी, राम सिंह ललाना,नरेंद्र सिंह पिथलपुर,हरी सिंह देवडा, महिपाल सिंह झिपासनी, दसरथ सिंह रानीगाँव सहित बीजेएस के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अन्त में दो मिनट का मोन रख पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: