court-timings-will-change-from-april-10

10 अप्रेल से बदलेगा न्यायालयों का समय

ग्रीष्मकाल में हाईकोर्ट व समस्त अधीनस्थ न्यायालयों व कार्यालयों का समय बदलेगा

जोधपुर,इस वर्ष सोमवार 10 अप्रैल से रविवार 2 जुलाई 2023 तक ग्रीष्मकाल में राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय का समय निर्धारित कर दिया गया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) युधिष्ठिर शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय का समय प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक (प्रातः10ः30 बजे से 11 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कार्यालय का समय प्रातः 7ः30 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक ( प्रातः10ः30 से 10ः45 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें- जिले की 119 स्कूलों की मरम्मत के लिए 730 लाख रुपए मंजूर

अधिसूचना के अनुसार अधीनस्थ न्यायालयों का समय प्रातः 8 बजे से मध्यान्ह 12ः30 बजे तक (10 बजे से 10ः15 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित है। इसी प्रकार कार्यालय का समय प्रातः 7ः30 से मध्याह्न 1 बजे तक ( प्रातः 10 बजे से 10ः15 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार पीठासीन अधिकारी सवेरे 7ः30 बजे से 8 बजे तक तथा मध्याह्न 12ः30 बजे से 1 बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews