इनामी हिस्ट्रीशीटर का पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में उपचार

  • ठीक होने के बाद होगी गिरफ्तारी
  • एक लाख का इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर,तस्कर और वांछित आरोपी विशनाराम को पकड़ा
  • आरोपी के खिलाफ 68 केस दर्ज हैं
  • 8 मामलों में वांछित है

जोधपुर,इनामी हिस्ट्रीशीटर का पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में उपचार। भंवरी देवी हत्याकांड का आरोपी,एक लाख का इनामी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर,नशा तस्कर और वांछित आरोपी विशना राम जांगू को जिला फलौदी और जोधपुर ग्रामीण की स्पेशल टीम ने पकड़ा था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक दो दिन में ठीक होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लेगी।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने एक लिस्ट जारी की है,जिसमें अब छह लोगों को पकडऩे का टार्गेट रखा है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी र्धमेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 68 केस दर्ज हैं। वह 8 मामलों में वांछित है। इसके अलावा वह कई बार पुलिस को चुनौती देकर भाग चुका है। सोशल मीडिया पर भी उसने लोगों को उकसाने वाले वीडियो डाले हैं।

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरी 7 की मौत 27 घायल

आरोपी मुख्य रूप से नशे की तस्करी के साथ ही लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी है। नशा तस्करी के लिए वह नाबालिगों को इस अवैध कारोबार में उतारता है। इसके चलते वे नशे के आदी हो रहे हैं। आरोपी को पकडऩे के समय चोट लग गई थी। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हैं, इसलिए एमडीएम में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद अस्पताल प्रबंधन जब छु्ट्टी देगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। संभावना है कि उससे कई और मामलों का भी खुलासा हो सकता है। इसी तरह से अन्य कुख्यात आरोपियों की भी तलाश की जा रही है,उन्हे भी शीघ्र जेल भेजा जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews