Doordrishti News Logo

म्यूल एकाउंट से 70 लाख तक ट्रांजेक्शन

  • साइबर क्राइम
  • कई शिकायतों पर पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा
  • माता का थान में चार और उदयमंदिर थाने में एक आरोपी गिरफ्तार
  • देशभर से मिली शिकायतें

जोधपुर,कमिश्ररेट पुलिस ने साइबर फ्रॉडेस्टरों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा अपने खातों को किराए पर देकर लाखों को ट्रांजेक्शन करना पता लगा है। माता का थान और उदयमंदिर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देशभर से साइबर ठगी की शिकायतें आने पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी पूर्व मनीष कुमार चौधरी के दिशा निर्देशानुसार एवं एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह राठौड़ के सुपर विजन में गठित टीमों ने साइबर ठगी के आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए म्यूल एकाउंट से साइबर ठगी के पांच आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई माता का थान और उदयमंदिर पुलिस की तरफ से की गई।

माता का थान थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि म्यूल एकाउंट से बड़ी मात्रा में राशि के लेन-देन का पता लगा था। जिस पर पुलिस ने पांच लोगों को दो अलग अलग प्रकरणों में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मूलत: सिवाई बाइपास रोड समदड़ी हाल मंदिरवाला बेरा भदवासिया निवासी प्रशांत,बांकिया बेरा निवासी मोनू बंजारा,कालका माता का मंदिर मदेरणा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह और अभिमन्यू उर्फ पप्सा को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दंपती घायल,पति की मौत

आरोपियों ने अपने खाते किराए पर दे रखे थे,जिनमें तकरीबन 5-6 लाख के करीबन राशि का ट्रांजेक्शन का पता लगा है। इसमें एक आरोपी अमर नगर दस दुकान निवासी कुलदीप को नामजद किया गया है,जिसकी तलाश की जा रही है। इसी तरह उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड नंदनवन निवासी हिम्मत सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना खाता किराए पर दे रखा था।

खाता दिसम्बर में ही खोला गया और उसमें तकरीबन 65 लाख के ट्रांजेक्शन का पता लगा। देश के महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और साउथ से तकरीबन 11 साइबर शिकायतें मिले थी। उसके खाते में 65 लाख का लेन देन हुआ है। आरोपी दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026