Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दंपती घायल,पति की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से दंपती घायल,पति की मौत। शहर के निकट नेशनल हाइवे 62 केलावा गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। हादसे में बाद में पति की मौत हो गई, पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर मृतक के पुत्र की तरफ से टै्रक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।

27.6 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार

करवड़ पुलिस ने बताया कि केलावाखुर्द गांव निवासी युधिष्ठर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता श्रवण पुरी और मां बाइक पर एनएच 62 केलावा की सरहद से निकल रहे थे। तब एक ट्रैक्टर हीचालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके मां पिता घायल हो गए। अस्पताल में उसके पिता श्रवणपुरी की उपचार के बीच मौत हो गई। मां का अस्पताल में उपचार जारी है। करवड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।