Doordrishti News Logo

युवती का पीछा कर छेड़छाड़, विरोध करने पर तलवार से हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती का पीछा कर छेड़छाड़, विरोध करने पर तलवार से हमला।शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में युवती का पीछा कर तंग परेशान करने और अभद्र टिप्पणी का विरोध किए जाने पर उसके पिता आदि पर बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। संभवत : उसे आज छुट्टी दे दी जाएगी। हमलावर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

म्यूल एकाउंट से 70 लाख तक ट्रांजेक्शन

थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि थाना क्षेत्र में आई एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। उसका आरोप है कि उसकी बेटी को अशोक नाम का शख्स तंग और परेशान करने के साथ अभद्र टिप्पणी करता है। इसकी शिकायत कई बार उससे की गई तो विरोध जताने लगा। 19 अपे्रल को परिवादी और उसका दोस्त क्षेत्र से निकल रहे थे तब आरोपी अशोक तलवार लेकर आया और जानलेवा हमला कर दिया। जिससे परिवादी का दोस्त घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। नामजद किया गया आरोप बदमाश प्रवृति का है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026