Doordrishti News Logo

खुडाला फांटा पर चावल से भरा ट्रेलर पलटा, खलासी की मौत

  • चालक को नींद की झपकी आने की आशंका
  • चालक ने बोला रोजड़ा आया सामने

जोधपुर,शहर के निकट खुडाला फांटा के पास में बुधवार की अलसुबह हरियाणा से चावल लेकर आ रहा एक ट्रेलर पलटी खा गया। हादसे में इसके खलासी की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। आशंका है कि उसे नींद की झपकी आने पर ट्रेलर पलटी खाया है। चालक ने पुलिस को बताया कि सामने रोजड़ा आने से वह अनियंत्रित हो गया था। घटना में बोरानाडा पुलिस ने कार्रवाई की है।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे के आस पास हरियाणा से चावल लेकर गुजरात की तरफ जा रहा एक ट्रेलर खुडाला फांटा के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में हरियाणा सिरसा निवासी 28 साल के राजेश की मौत हो गई। जबकि चालक सुनील इसमें घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- मनी ट्रांसफर करने वाले कारोबारी से 2.20 लाख की लूट

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार संभवत: चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक सुनील ने बताया कि सामने रोजड़ा आ गया था। जिससे नियंत्रण नहीं हो पाया और ट्रेलर पलटी खा गया। घटना में शव को कार्रवाई के बाद सौंप दिया गया। अग्रिम जांच जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026