Doordrishti News Logo

मनी ट्रांसफर करने वाले कारोबारी से 2.20 लाख की लूट

  • दो बाइक पर सवार चार युवकों ने मारपीट कर बैग लूटा
  • अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर,शहर के निकट झालामंड स्थित हेमनगर के पास में गुजरी रात बाइक सवार चार युवकों ने मनी ट्रांसफर करने वाले कारोबारी दुकानदार से सवा दो लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। वह रात को दुकान मंगल कर अपने घर की तरफ लौट रहा था। अंधेरा होने के साथ आस पास गली में कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। ऐसे में अब युवकों की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी है। लूट की घटना के संबंध में कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

थाने के एसआई चनणाराम ने बताया कि झालामंड स्थित महादेवनगर कृष्ण बगेची के सामने रहने वाले वीरेंद्र पुत्र अशोक कुमार प्रजापत की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि वह मनी ट्रांसफर करने का काम करता है। उसकी एक दुकान झालामंड में ही है। रात को वह दुकान मंगल कर घर की तरफ अपनी बाइक से लौट रहा था। जब वह हेमनगर में पहुंचा तो गली में अंधेरा होने पर दो बाइक पर चार युवक सवार होकर मिले। इन लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की फिर उसका रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

ये भी पढ़ें- सुरक्षित परिचालन सेफ्टी सेमिनार का आयोजन

बैग में 2.20 लाख की नगदी के साथ जरूरी दस्तावेज आदि थे। यह रकम दिनभर की दुकान के कलेक्शन के रुपए थे। एसआई चणनाराम ने बताया कि करेंसी भारतीय थी विदेशी मुद्रा नहीं थी।

घटना के बाद आस पास सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है, मगर जिस स्थान पर घटना हुई वहां रात को अंधेरा होने के साथ कोई कैमरे भी नहीं है। जिससे लुटेरों की पहचान की जा सके।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026