व्यापरियों ने प्रतिष्ठान बंद रख सड़क पर जलाए टायर
धुंधाड़ा सरपंच पर जानलेवा हमला
जोधपुर, शहर के निकट लूणी तहसील के धुधाड़ा सरपंच पर बुधवार रात में अज्ञात लोगों ने लाठियों से जानलेवा हमला किया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल लाया गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। इस घटना के विरोध स्वरूप आज ग्रामीणों में रोष बना रहा। लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर विरोध जताते हुए सड़क़ पर रास्ता जामकर टायर भी जलाए। पुलिस के आश्वासन पर रास्ता खुलवाया गया। फिलहाल घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि धुंधाड़ा सरपंच सुरजाराम पटेल बुधवार रात में गांव में ही थे। तब गाड़ियों में अज्ञात लोग सवार होकर आए और लाठियों से हमला किया। बाद में हमलावर भाग निकले। हमले से सरपंच सुरजाराम लहूलुहान हो गए। तब उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। इसमें कोई पुराना विवाद होने की आशंका बनी है। हमलावरों की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इधर गुरूवार को ग्रामीणों ने सरपंच में पक्ष में अपना विरोध जताते हुए हमलावरों को जल्द पकड़ऩे की मांग की। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान भी बंद रखे और प्रदर्शन किया। सडक़ पर टायर जलाने के साथ ही रास्ता भी जाम किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर जल्द ही हमलावरों को पकड़ऩे का आश्ववासन दिया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

