सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज
- 50 हजार घूस मांगने का लगा आरोप
- दहेज प्रताड़ना में परिवार के सदस्यों का नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज। शहर में दहेज प्रताडऩा के मामले में परिवार के सदस्यों के नाम हटाने और उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के बदले 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मांगने के सत्यापन के बाद कांस्टेबल दिनेश और महिला कांस्टेबल रोशनी खावा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
वैवाहिक कलह या 498ए का केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं
जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी को सौंपी है। परिवादी ने प्रारंभिक रिपोर्ट में महिला थाना (पश्चिम) तत्कालीन थानाधिकारी रेणु ठाकुर पर भी रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे। मगर फिलहाल सीधे तौर पर एसीबी के सत्यापन में उनकी भूमिका सामने नहीं आई है।
यह है मामला
शिकायतकर्ता ओम प्रकाश ने एसीबी में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 18 मई को निशा ने महिला पश्चिम थाने में अपने पति ओमप्रकाश और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट सहित आरोपों का मुकदमा दर्ज कराया। परिवादी का आरोप है कि 19 मई महिला थाने से रोशनी कांस्टेबल ने उसकी मां को फोन कर थाने बुलाया।
ओमप्रकाश और उसकी मां थाने पहुंचे,जहां रोशनी उन्हें थानाधिकारी रेणु ठाकुर के चैम्बर में लेकर गई। परिवादी ने आरोप लगाया कि थानाधिकारी ने परिवार को मुकदमे से बचाने के लिए खर्चा-पानी करने की बात कही। रकम पूछने पर कथित तौर पर 50 हजार रुपए मांगे और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जेल में डालने की धमकी दी।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

