जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र पुरबिया का बास चांदपोल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके आर्थिक तंगी से परेशान होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने आज दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा। खांडाफलसा थाने में इस बाबत मर्ग दर्ज किया गया है। खांडा फलसा थाने के हैडकांस्टेबल प्रेमसिंह ने बताया कि पुरबियों का बास चांदपोल क्षेत्र में रहने वाले 32 साल के हरीश माहेश्वरी पुत्र बालकिशन व्यपार करता था। वह इन दिनों आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। सोमवार की रात को उसने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। घटना के वक्त उसका छोटा भाई काम पर गया हुआ था और घर के कुछ सदस्य मौजूद थे। उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर परिजन फंदे से उतार कर एमजीएच लेकर आए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। हैडकांस्टेबल प्रेमसिंह के अनुसार मृतक आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा था। इस वजह से संभवत: उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

