जोधपुर, बाबानाडी आश्रम के पास में पानी गर्म करते गैस टंकी में लिकेज से लगी आग से एक वृद्ध 14 जनवरी को झुलस गया। इसकी आज सुबह उपचार के बीच मौत हो गई। प्रतापनगर पुलिस ने दोपहर में कार्रवाई की और शव परिजन को सौंपा। प्रतापनगर पुलिस थाने के एएसआई प्रहलादराम ने बताया कि प्रताप नगर रोड पर प्रकाश चंद्र आश्रम बाबानाडी के पास में रहने वाले 59 साल के ललितानंद पुत्र बद्रीदास ब्राह्मण 14 जनवरी को अलसुबह पांच बजे के आस पास गैस पर पानी गर्म कर रहे थे। इस दौरान पाइप लाइन में गैस रिसाव से वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। तब परिजन ने उन्हें उपचार के लिए एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया। मगर उनकी आज सुबह मौत हो गई। एएसआई प्रहलादराम ने बताया कि इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की गई है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

