Har Ghar Tiranga

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर रौनक

  • तिरंगा रैली,लाइट शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा शहर
  • पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों ने ली तिरंगे के सम्मान की शपथ
  • नगर पालिका तिवरी में विद्यार्थियों और नागरिकों ने रैली से दिया संदेश

जोधपुर(डीडीन्यूज),हर घर तिरंगा अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर रौनक।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जोधपुर शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर तिरंगा रैली,लाइट शो और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़िए – विभाजन की विभीषिका पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

पर्यटन स्थलों पर तिरंगे की छटा
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों मण्डोर गार्डन,मेहरानगढ़ फोर्ट और घंटाघर पर लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को साझा किया। अनेक नागरिकों और पर्यटकों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाए और सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का संदेश व्यापक रूप से फैलाया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली।

रैली और लाइट शो ने बढ़ाया आकर्षण
पर्यटन स्थलों पर आयोजित लाइट शो और तिरंगा रैली ने शहर के वातावरण को उत्सवमय बना दिया। तिरंगे के रंगों से सजी रोशनी और राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन ने उपस्थित जनसमूह में जोश और गौरव की भावना भर दी।

नगर पालिका तिवरी में विद्यार्थियों की सहभागिता
इसी क्रम में नगर पालिका तिवरी क्षेत्र में विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने हर घर तिरंगा अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जनभागीदारी से बन रहा जन आंदोलन
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि “हर घर तिरंगा”अभियान को नगर और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में अभूतपूर्व जनसहयोग मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों,कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और सशक्त करें।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026