जोधपुर: मुख्यमंत्री का रोड शो आज यातायात में रहेगा बदलाव
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: मुख्य मंत्री का रोड शो आज यातायात में रहेगा बदलाव। शहर में आयोज्य स्वाधीनता दिवस समारोह के मद्देनजर गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड भी होगा। इस समय यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़िए – शॉर्टकट की प्रवृत्ति छोड़कर सुरक्षित रेल संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता- जैन
रोड शो में भाग लेने वालों के वाहनों की पार्किगं व्यवस्था
1.शहर तथा मण्डोर/जयपुर रोड की तरफ से रोड शो में भाग लेने के लिए आने वाले आमजन व कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग मेहता भवन से नहेरू पार्क व महावीर कॉम्पलेक्स रोड करवाई जायेगी।
2.पाली,बाड़मेर व जैसलमेर रोड की तरफ से रोड शो में भाग लेने के लिए आने वाले आमजन व कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग चिल्ड्रन पार्क के चारों तरफ एवं सुहाग ज्वैलर्स के आस-पास मुख्य सड़क को छोड़कर रोड़ के किनारे पर करवाई जायेगी।
यातायात डायवर्जन रहेगा
1.रोड़ शो के दौरान जालोरीगेट से मेहता भवन,गोलबिल्डिंग से चिल्ड्रन पार्क,मेहता भवन से जलजोग चौराहा,जोधपुर टायर्स से गोल बिल्डिंग,शनिश्चरजी का थान से सरदारपुरा सी रोड तक,इन्द्र इन होटल से सरदारपुरा सी रोड,5वीं रोड से आरआर तिराहा तक तथा सरदारपुरा ए रोड पर समारोह में सम्मिलित होने वालों के अलावा समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। आमजन से अपील है कि 14.08.2025 को यथासंभव वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें।
2.आमजन के वाहन नई सड़क से पुरी तिराहा,रेलवे स्टेशन,ओलम्पिक तिराहा,खतरनाक पुलिया,रॉटरी चौराहा होते हुए आ-जा सकेंगे।
3.पाल रोड़ से आने वाले यातायात मिल्कमैन कॉलोनी से दल्ले खॉं चक्की,महावीर सर्किल,श्रीराम एक्सीलेन्सी चौराहा रॉटरी चौराहा, ओलम्पिक तिराहा होते हुए रेल्वे स्टेशन की तरफ आ-जा सकेंगे।
4.नगरीय परिवहन सेवा के वाहनों का डाईवर्जन बोम्बे मोटर,12वीं रोड़ श्रीराम एक्सीलेन्सी चौराहा,रॉटरी चौराहा,रिक्तिया भैरूजी चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहा,रातानाडा सब्जी मण्डी,भाटी चौराहा,नई सड़क की तरफ करवाया जायेगा।
5.सेना के भारी वाहन को रोडवेज बसों के समानान्तर रूट पर ही संचालित किये जायेंगे। आपात कालीन सेवाओं में लगे वाहन एम्बुलेन्स,अग्निशमन के लिए सभी रास्ते खुले रहेंगे।
विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

