Doordrishti News Logo

अब तक कई लोगों ने न तो पहली और न ही दूसरी डोज लगवाई

कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक की आशंका

जोधपुर, देशभर में कोरोना का दंश फिर से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के साथ ही उसके नए वेरियंट ओमिक्रॉन प्लस डेल्टा का संयोजन अब गणित बिगाड़ऩे लगा है। कोरोना के मामलों में लगातार फिर से इजाफा होता जा रहा है। जोधपुर जिले की बात करें तो यहां पर अब तक विश्लेषण में सामने आया कि कई लोगों ने अब पहली डोज ही नहीं लगवाई है। दूसरी डोज से अब तक 10 लाख लोग वंचित हैं जो कोविड सेंटर तक फिर आए ही नहीं है।

शहर में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक सुनाई देने लगी है। विशेषज्ञ चिकित्सक बार-बार बता रहे हैं कि वैक्सीनेशन से ही इससे कारगर तरीके से निपटा जा सकता है, इसके बावजूद लोग वैक्सीन लगवाने में कौताही बरत रहे हैं। जोधपुर में नए साल के पहले दो दिन में 66 नए संक्रमित सामने आने से एक्टिव केस बढक़र 154 तक जा पहुंचे हैं। जोधपुर में अभी तक 3.22 लाख लोगों ने पहली व 10.21 लाख लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।

जिले में ये हैं हालात

शहर में नए साल के पहले दो दिन में 66 संक्रमित सामने आ चुके हैं, इनमें से 34 नए मरीज मिले। संक्रमण दर भी 2.31 प्रतिशत तक जा पहुंची है। बढ़ती संक्रमण दर खतरे की घंटी बजा रही है। एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। खतरनाक माने जाने वाले ओमिक्रॉन के तीन संक्रमित भी सामने आ चुके हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बावजूद जल्दी ठीक हो रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ लगातार वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का कह रहे हैं।

27.70 लाख लोगों को वैक्सीन का लक्ष्य

जिले में अभी तक 27.70 लाख लोगों के वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इनमें से 24.48 लाख यानि 88.37 प्रतिशत लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। दूसरी डोज लगवाने के मामले में रफ्तार काफी सुस्त है। अब तक 17.49 लाख यानि 71.47 फीसदी लोगों ने ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इससे जाहिर है कि अभी तक 3.22 लाख लोग पहली डोज से और 10.21 लाख लोग दूसरी डोज से वंचित हैं।

मेगा कैंप लगाकर लोगों को किया जा रहा प्रेरित

चिकित्सा विभाग व जिला प्रशासन मिलकर लोगों को वैक्सीनेट होने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग आगे नहीं आ रहे हैं। लगातार मेगा कैंप आयोजित कर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026