Doordrishti News Logo

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश बोड़ा का निधन

संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा की पत्रकार बोड़ा को श्रद्धांजलि

जोधपुर, शहर के वरिष्ठ और मूर्धन्य पत्रकार जगदीश बोड़ा का आज निधन हो गया। उनके निधन से जोधपुर सहित पूरे राज्य में पत्रकार जगत,साहित्यकार,रंग कर्मियों,कला जगत में शोक की लहर फैल गई। स्वर्गीय बोड़ा की पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में गहरी पकड़ थी।उन्हने राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाइम्स सहित कई समाचार पत्रों के लिए कार्य किया था।

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व राज्य के वरिष्ठ नाट्यधर्मी रमेश बोराणा ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश बोड़ा के निधन को राज्य की कला और सांस्कृतिक पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व.बोड़ा का सृजना क्षेत्र की पत्रकारिता में महनीय योगदान रहा है। बोराणा ने कहा कि उनके निधन से कला संस्कृति की आवाज व मुझे निजी रुप से गहरा आघात पंहुचा है। मैं प्रदेश के सांस्कृतिक जगत की ओर से उन्हें आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से कामना हूं कि श्रद्धेय बोड़ा की आत्मा को शांति व उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed