Doordrishti News Logo

सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक 30.69 प्रतिशत मतदान पोकरण में हुआ

  • लोकसभा आम चुनाव-2024
  • जोधपुर संसदीय क्षेत्र

जोधपुर, सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक 30.69 प्रतिशत मतदान पोकरण में हुआ।लोकसभा चुनाव-2024 के तहत दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। जोधपुर लोकसभा सीट के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। 11 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा। सुबह 11 बजे तक हुए मतदान में पोकरण विधानसभा में सर्वाधिक 30.69 प्रतिशत मतदान और सबसे कम लूनी में 21.33 प्रतिशत मतदान हुआ। सूरसागर विधान सभा के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में धीमे हो रहे मतदान की शिकायत लोगों ने की।

यह भी पढ़ें – 2 महीने से फेफड़े में फंसी सुपारी बिना बेहोश किए निकाल कर बचाई जान

1- फलोदी-25.59 प्रतिशत
2-लोहावट-24.87 प्रतिशत
3-शेरगढ़-25.69 प्रतिशत
4-सरदारपुरा-25.25 प्रतिशत
5-जोधपुर-24.27 प्रतिशत
6-सूरसागर-29.65 प्रतिशत
7-लूनी-21.33 प्रतिशत
8-पोकरण-30.69 प्रतिशत।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews