जोधपुर, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर होने वाले नववर्ष पर विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल ने उत्साहपूर्वक मनाया। विहिप सहमंत्री सौरभ नाथ ने बताया कि गोल बिल्डिंग चौराहे पर सरदारपुरा प्रखंड द्वारा नागरिकों का तिलक लगा रक्षा सूत्र बांध कर सभी का मुंह मीठा करा नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

प्रखंड सयोंजक अजय सियोटा ने बताया कि लोगों में भारतीय नववर्ष को लेकर काफी उमंग है। हर तरफ लोग शुभकामनाएं देकर हर घर भगवा ध्वज लगा रहे हैं। विहिप कार्यकर्ताओ की टोली द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे भगवा पताकाओं से सजाये गए। शाम को दीपमालिका सजाई जाएगी।

कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ सभी ने भाग लिया। इस अवसर पर विहिप के भुवनेश खानालिया, अमित पाराशर, धीरेंद्र परिहार, अंकित मालवीय, प्रकाश कुमावत, दीपेश भाटी, शुभम नानेचा, योगेश, साहिल, विश्वास, राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

