कंपनी से इलेक्ट्रानिक केबल चुराने वाले तीन मजदूर गिरफ्तार
जोधपुर,केयर्न एनर्जी कंपनी में इलेक्ट्रानिक केबल चुराने वाले तीन मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बारे में सुपरवाइजर की तरफ से केबल चुराने की नामजद रिपोर्ट दी गई थी। करवड़ थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि केयर्न एनर्जी के सुपरवाइजर कृष्णपाल सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह की तरफ से कंपनी की एक इलेक्ट्रानिक केबल चुराने की नामजद रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें कंपनी की केबल को रामदेव,बंटी और शंकर आदि ने मिलकर चुराया था।
पुलिस में इस बाबत सोमवार को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए तीनों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर केबल को जब्त किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

