कबाड़ संचालक से ढाई लाख की लूट के आरोपी नहीं लगे हाथ
जोधपुर,शहर के झालामंड स्थित गुढ़ा बाइपास के निकट सोमवार की शाम को एक कबाड़ के गोदाम से अज्ञात बदमाश हथियारों की नोंक पर कबाड़ संचालक से ढाई लाख रुपए लूटकर ले गए थे। लुटेरों का आज दूसरे दिन भी पता नहीं लगा। पुलिस उनकी पहचान के साथ तलाश में लगी है।
ये भी पढ़ें- कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित
कमला नेहरू नगर निवासी राजू बंगाली की झालामंड बाइपास पर कबाड़ी की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि शाम पौने सात बजे उसकी दुकान पर पांच-छह जने आए, पिस्तौल दिखाकर उसे डराया धमकाया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। छीना-झपटी कर मारपीट करते हुए उसकी दुकान के गल्ले में हाथ डाल ढाई लाख रुपए लूट लिए।
कबाड़ संचालक के अनुसार एक ने पीला जैकेट पहना हुआ था, सभी उसके लिए अज्ञात थे। जिन्होंने नकाब पहन रखा था। लुटेरे दो बाइक लेकर आए थे,जो भी बहुत दूर खड़ी की। उसी बाइक से फरार हो गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

