आदर्श नगर में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का रंगारंग आगाज़

  • उपमहापौर नगर निगम दक्षिण किशन लड्डा थे मुख्य अतिथि
  • दीपक और हरीश थे विशिष्ट अतिथि
  • मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का साफा माला पहनाकर किया स्वागत सत्कार
  • सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में खनकी डांडिया
  • आदर्श नगर के बच्चों और महिलाओं में अपार उत्साह से डांडिया उत्सव चरम पर
  • मंदिर प्रांगण डांडिया स्थल पर आकर्षक सजावट में लगे चार चांद
  • आयोजन में कॉलोनी की बच्चों की ऊर्जा के सभी हुए कायल
  • स्थानीय निवासियों का रहा ऐतिहासिक सहयोग

जोधपुर(डीडीन्यूज),आदर्श नगर में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का रंगारंग आगाज़। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20E स्थित आदर्श नगर में शारदीय नवरात्रा के आयोजनों की कड़ी में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि उप महापौर नगर निगम दक्षिण ने देवी माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। तीन दिवसीय यह डांडिया महोत्सव सोमवार सप्तमी नवरात्रा से शुरू होकर बुधवार नवमी तक चलेगा।

आयोजन समिति के अनुसार तीन दिवसीय यह डांडिया महोत्सव के प्रथम दिन श्रीसिद्धेश्वर महादेव की पूजा आरती और देवी माता की आरती के बाद डांडिया स्थल पर मुख्य अतिथि उपमहापौर किशन लड्डा,विशिष्ट अतिथि दीपक व हरीश ने माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का श्रीगणेश किया। उनके साथ आदर्श नगर कॉलोनी के वरिष्ठजन साथ थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम दक्षिण के महापौर किशन लड्डा ने अपने उद्बोधन में सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रा की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता और भव्यता की प्रशंसा करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भाषण का मंच नहीं है। उन्होंने इस तरह के आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सराहना करते हुए इसकी सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के विकास के लिए जो भी सुझाव उनके पास आएगा वे उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

 

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए डांडिया महोत्सव में क्षेत्र की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक डांडिया के स्टेप से दर्शकों को झूमने पर मजबूर तो किया ही उनके परफॉर्मेंस पर तालियों की गड़गड़ाहट ने साबित कर दिया कि महिलाओं का उसाह चरम पर है। इसके बाद बच्चों ने भी साबित किया वे भी कमतर नहीं हैं। बच्चों के परफॉर्मेंस के बाद फिर एकबार महिलाएं मैदान में उतरी और एक से बढ़कर एक डांडिया स्टेप से अपनी कला और जागरूकता का बेमिसाल परिचय दिया।

डांडिया महोत्सव के प्रथम दिन के अंतिम चरण पर क्षेत्रीय पुरुष मैदान में उतरने को अपने आप को रोक नहीं सके,खासकर महिलाओं की मांग को वे रोक नहीं सके और डांडिया लेकर मैदान में उतर ही गए। पुरुषों ने भी खूब डांडिए खनकाए जिसकी चहुंओर प्रशंसा हुई और करतल ध्वनि से पुरुषों के परफॉर्मेंस को महिलाओं ने सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। रात ठीक 10 बजते ही नियमों का पालन करते हुए डांडिया समापन की घोषणा कर कल फिर आयोजन होने के वादे के साथ पहले दिन का आयोजन संपन्न हुआ। पूर्व में मुख्य अतिथि उपमहापौर लड्डा व विशिष्ट अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

 

इस उत्सव के लिए आयोजन समिति लंबे समय से कार्य कर रही थी। समिति ने डांडिया स्थल मंदिर प्रांगण पर आकर्षक सजावट की थी। परिसर की चारदीवारी को मनमोहक लुक दिया गया था। डांडिया मैदान को जहां फर्रियों से मनमोहक लुक दिया गया है वहीं आकर्षक विद्युत रोशनी भी की गई थी। आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रत्येक शाम 7:30 से रात 10:00 बजे तक डांडिया होगा।

जोधपुर सहित चारों मंडलों का रेलमार्ग बनेगा टक्कररोधी

आयोजन समिति के अनुसार तीन वर्गों में डांडिया खेला जाएगा,जिसमें बच्चे, महिलाओं और जोड़ों के ग्रुप अपने डांडिया नृत्य कौशल की बेहतरीन प्रस्तुति दे कर समा बांधेंगे। डांडिया के अंतिम दिन समापन पर डांडिया में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस डांडिया खेलने के लिए बच्चों और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। इसके लिए महिलाओं कई दिनों से तैयारियां कर रही थी। इसके लिए महिलाओं ने रोजाना अलग अलग थीम पर ड्रेस का चयन किया है। प्रांगण को सजाने व आकर्षक बनाने व कार्यक्रम को ऊंचाइयां देने के लिए आयोजन समिति व बच्चे दिनरात जुटे हुए रहे। डांडिया महोत्सव के अंतिम दिन बच्चों को आकर्षक पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026