स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत नेत्र विभाग में हुआ विशेष कार्यक्रम

जोधपुर(डीडीन्यूज),स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत नेत्र विभाग में हुआ विशेष कार्यक्रम। मथुरादास माथुर चिकित्सालय के नेत्र विभाग में “स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एमडीएमएच अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित, विभागाध्यक्ष डॉ.अरविंद चौहान,डॉ. पुनीत सिंह,डॉ.रमेश चोपड़ा एवं डॉ. सारिका ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा डायबिटीज से जुड़ी आंखों की समस्याओं और अन्य प्रारंभिक नेत्र रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आंखों में किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर लापरवाही न करें और तुरंत नेत्र चिकित्सक से परामर्श लें।

इस अवसर पर डॉ.विकास राजपुरोहित ने नियमित नेत्र परीक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय-समय पर जांच कराने से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। विभागाध्यक्ष डॉ.अरविंद चौहान ने मरीजों एवं परिजनों को संबोधित करते हुए जागरूकता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी बताई। सभी से स्वास्थ्य संबंधी जांच समय पर करवाने की अपील की।

इस अवसर पर विभाग के ओपीडी प्रभारी कविता शर्मा,प्रमिला इशेरवाल,हितेश, शर्मिला व मुकेश भाटी भी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. विकास राजपुरोहित ने उपस्थित मरीजों, उनके परिजनों एवं पूरे विभाग को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम मरीजों एवं आमजन में आंखों की सेहत और शुरुआती पहचान के महत्व को रेखांकित करने में सफल रहा।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026