धारदार हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
जोधपुर, शहर पुलिस ने धारदार हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में केस बनाया है। सदर बाजार थाने के हैडकांस्टेबल रोहिताश ने बाइजी का तालाब के पास में धारदार हथियार लेकर घूम रहे जनता कॉलोनी भदवासिया निवासी अफजल पुत्र शेर खां को गिरफ्तार किया। इसी तरह एएसआई सुमेर सिंह ने घासमंडी गली रोड पर जनता कॉलोनी गली नंबर 6 नागौरी गेट निवासी आरिफ पुत्र मंजूर अहमद को पकड़ा। वहीं सरदारपुरा थाने के एसआई सलीम मोहम्मद ने नेहरू पार्क के निकट चाकू लेकर घूम रहे कुड़ी सेक्टर 6 निवासी हितेश पुत्र चंद्रप्रकाश नारवानी को पकड़ा। सभी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

