म्यूल एकाउंट से खातों में आई रकम कंप्लेन मिलने पर पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार
एक आरोपी के खिलाफ कुड़ी और बासनी में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूल एकाउंट से खातों में आई रकम कंप्लेन मिलने पर पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार। किराए का खाता खोल कर लोगों को साइबर ठगी का पैसा अपने एकाउंट में डलवाने वाले दो लोगों के खिलाफ कुड़ी और बासनी थाने में केस दर्ज हुए है। आरोपी म्यूल एकाउंट से खाते में रुपए डलवा रहे थे। खातों में लाखों के ट्रांजेक्शन की शिकायतें आने पर पुलिस ने कार्रवाई की और अब गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि गंगा विहार ए सेक्टर में रहने वाले शक्ति सिंह पुत्र प्रेमसिंह के खिलाफ साइबर फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। उसके खिलाफ चार शिकायतें अलग अलग स्थानों से मिली थी। उसके खातों में काफी रूपयों का ट्रांजेक्शन होना पता लगा है। खाता गत साल खोला गया था। जिसके बाद से काफी ट्रांजेक्शन हुआ है।
मोगड़ा-सरेचा रोड पर डंपर ने छीनी युवक की जिंदगी
एएसआई भगवानदान की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसी आरोपी के खिलाफ बासनी पुलिस ने भी साइबर फ्रॉड का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही रामेश्वर नगर बी सेक्टर के सत्यम श्रीवास्तव के खिलाफ बासनी में केस दर्ज हुआ है। सत्यम श्रीवास्तव और शक्ति सिंह को बासनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब इनके खातों की जांच की जा रही है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

