Doordrishti News Logo

दो सूने मकानों से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

एक में परिवार खेत पर गया तो दूसरे में अपनी ड्यूटी पर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सूने मकानों से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी। जिला पश्चिम के कुड़ी भगतासनी और झंवर थाना क्षेत्र में दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के आभूषण और नगदी चुरा ले गए। एक में परिवार के लोग खेतबाड़ी के लिए गए हुए थे तो दूसरे में दंपत्ति बाहर काम पर निकल गया था। वापिस लौटे तो चोरियों का पता लगा।

कुड़ी भगातसनी पुलिस ने बताया कि गंगा विहार निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रविशंकर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 20-21 अपै्रल को उसके घर में चोरी हो गई। वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था और पत्नी भी स्कूल के लिए निकल गई थी। बाद में घर के ताले टूटने का पता। घर से 36 सौ रुपए,चांदी की पायल जोडिय़ां, बिछियां,सोने की नथ आदि चोरी हुए है। रिपोर्ट के अनुसार वह गंगाविहार में प्रथम तल पर रहता है और नीचे भूतल पर अन्य परिचित रहता है। उसके घर का दरवाजा खुला मिला था।वक्त घटना उसका रसोईयां छुट्टी लेकर गांव गया था। रिपोर्ट में रसोईए पर भी संदेह जाहिर किया गया है। कुड़ी पुलिस जांच कर रही है।

जनगणना में लगे कर्मचारी के स्थानान्तरण एवं कार्यमुक्ति आदेश पर अन्तरिम रोक

दूसरी तरफ झंवर पुलिस के अनुसार राम अस्पताल के पीछे धवा निवासी पारसराम पुत्र चंद्राराम सरगरा के मकान में भी चोरी हो गई। घर में उसकी मां और छोटे भाई की पत्नी आदि रहते हैं। वह बाहर गया हुआ था और मां बहन आदि खेत पर गए हुए थे। 21-22 की रात को चोरों ने घर के ताले तोडक़र चोरी की। सुबह मां लौटी तो पता लगा।

चोर घर से 25सौ रुपए,सोने की रखड़ी,कानों की लूंग जोड़ी,33 तोला का कंदोरा,50 तोला का कड़ला आदि सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर झंवर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026