अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार। पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब रखने एवं बेचने के चलते तीन लोगों को पकड़ा। इनके एक महिला शामिल है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।
युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान
बनाड़ थाने के एएसआई रामचंद्र ने रामदेव कॉलोनी नांदड़ी में बलवीरसिंह को पकड़ा और अवैध शराब जब्त की। दूसरी तरफ एएसआई रतनलाल ने गुजरावास रोड पर बनाड़ खोखरिया की गंगा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। माता का थान पुलिस ने जोधपुर केंट के पास में जयमल नगर निवासी उम्मेद सिंह से 30 पव्वें शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया।
